Connect with us

हल्द्वानी में दो यूट्यूबर्स के बीच धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मियों ने संभाला मामला।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में दो यूट्यूबर्स के बीच धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मियों ने संभाला मामला।

हल्द्वानी। शहर में दो यूट्यूबर्स के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। स्थानीय यूट्यूबर ज्योति अधिकारी और एक अन्य यूट्यूबर के बीच आपसी मतभेद का मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि किसी वीडियो कंटेंट और व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की ओर से वीडियो और पोस्ट साझा किए जाने के बाद यह विवाद खुलकर सामने आ गया। प्रकाश डालते है पूरे मामले पर
शहर में दो यूट्यूबर्स के बीच विवाद उस समय बढ़ गया जब ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर पहले से मतभेद चल रहे थे। इसी दौरान बहस बढ़ने पर माहौल गरमा गया और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों के हाथ पकड़कर उन्हें अलग किया और विवाद को आगे बढ़ने से रोक दिया।
घटना के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद सार्वजनिक स्थानों पर होने से अनावश्यक माहौल बनता है।
फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]