Connect with us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दौरे की तैयारियों में जोरो से लगा है प्रशासन।

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दौरे की तैयारियों में जोरो से लगा है प्रशासन।

पिथौरागढ़/ धारचुला – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर के साथ ही, जिन जगहों पर उनका दौरा है, वहां की सड़कों को चमकाने का काम दिन-रात चल रहा है. पिथौरागढ़ शहर की 13 किलोमीटर की सड़कों में भी हॉट मिक्स किया जा रहा है. यह सभी सड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट में पड़ेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की तैयारी में लगे अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पीएम के दौरे को लेकर सीमांत में गजब का उत्साह बना हुआ है और सीमांत वासी पीएम मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उनके दौरे के बाद आदि कैलाश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी और यह चार धाम की तरह प्रसिद्ध हो जाएगा।

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आदि कैलाश उनके संसदीय क्षेत्र में आता है और आदि कैलाश मानसरोवर का ही प्रतिबिंब है। प्रत्येक सनातनी भगवान शिव के धाम के दर्शन चाहता है और अब देशवासियों को सरलता से आदि कैलाश के दर्शन होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज से कुछ वर्ष पूर्व तक आदि कैलाश पहुंचना काफी कठिन था सरकार की इच्छा शक्ति से आज आदि कैलाश तक लोग वाहन से पहुंच रहे हैं।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]