Connect with us

कृषि विभाग परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों एवं जनसामान्य ने किया अवलोकन।

उत्तर प्रदेश

कृषि विभाग परिसर में लगायी गयी प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों एवं जनसामान्य ने किया अवलोकन।

रिपोर्टः
प्रमोद श्रीवास्तव


प्रतापगढ़। स्व0 चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विभाग परिसर में किसान सम्मान समारोह एवं जैविक मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों एवं जनसामान्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि बी0एल0 पटेल, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, उप कृषि निर्देशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह, कृषि वैज्ञानिक व उन्नतिशील कृषक तथा अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने आये हुये अतिथियों को कृषि उत्पाद से सम्बन्धित उपहार देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रयागराज के कलाकार कंचन लाल यादव की टीम ने लोकगीत आदि के माध्यम से कृषि पर आधारित मनोहारिक गीत की प्रस्तुति की तो वही साकेत गर्ल्स कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गयी जिसका वहां पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत किसान सम्मान दिवस में जनपद/विकास खण्ड स्तर पर कृषि, पशुपालन, प्राकृतिक खेती एवं उद्यान में अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले उन्नतिशील/प्रगतिशील कृषको को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्नतिशील कृषकों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को 7 हजार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को 5 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तान्तरित किये गये। साकेत गर्ल्स कालेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप थर्मस देकर पुरस्कृत किया गया।

कृषि क्षेत्र में युवा विभिन्न उपज का उत्पादन कर अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे है-जिलाधिकारी


कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल ने किसानों को भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई देते हुये कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत एवं विकसित होगा, किसान देश की रीढ़ होते है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाने एवं उनके आय में वृद्धि करने हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है और विभिन्न योजनायें संचालित कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। नये-नये तकनीकी कृषि यंत्र के माध्यम से किसानों के उपज में बढ़ोत्तरी हो रही है और उनके उपज को देश व विदेश में भेजा जा रहा हैं।

जैविक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों, छात्राओं ने मनोहारिक प्रस्तुति की,

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के हित के लिये विभिन्न प्रकार आन्दोलन की लड़ाई लड़ी और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने कहा कि यदि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत और विकसित होगा। उन्होने किसानों से कहा कि नई-नई तकनीकों का प्रयोग कर अपनी उपज को बढ़ाये और देश को आगे ले जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने किसानों एवं जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद में कृषि की सम्भावनायें बहुत है, कृषि में बहुत सारे क्षेत्र के युवा आ रहे है और कृषि के विभिन्न उपज का उत्पादन कर अच्छी पैदावार करके लाभ प्राप्त कर रहे है। जनपद में स्ट्राबेरी, केले आदि की खेती की जा रही है। किसान भाई अपने खेतों में विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन कर समृद्धि ला सकते है। बिना किसानों के जीवन सम्भव नही है, किसानों के वजह से देश आत्मनिर्भर होकर चल रहा है। किसानों की मेहनत के कारण पूरा भारत अन्न खाता है। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी एवं प्रगति हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार निरन्तर किसानांं के हित कार्य कर रही है और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु फार्मर रजिस्ट्री व केवाईसी का कार्य अवश्य करा लें और फैमिली आईडी के कैम्प लगाये जा रहे है, प्रधानों से सम्पर्क कर फैमिली आईडी अवश्य बनवा लें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि बीएल पटेल, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि प्रदेश स्तर पर उर्द के उन्नतिशील कृषक राज नारायन मिश्रा जो विकास खण्ड मानधाता के बागेवापुर रहने वाले को पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस एवं धर्मेन्द्र ओझा कुमार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]