Connect with us

पुरोला पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन।

उत्तराखण्ड

पुरोला पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा का निधन।

उत्तरकाशी:उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जूंवाठा की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक 49 वर्षीय राजेश जूंवाठा लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वही आज सोमवार 22 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली है। राजेश की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताते चले राजेश जूंवाठा एक प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से ताल्लुक रखते थे जिनके पिता स्वर्गीय बर्फियां लाल उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी माता विकासनगर पालिका की पालिकाध्यक्ष भी रह चुकी है।

राजेश के परिवार में उनके एक भाई हैं जो वर्तमान में एसडीएम के पद पर कार्यरत है तथा उनकी दो बहने भी है। राजेश अपने पीछे अपनी पत्नी एक पुत्र और पुत्री समेत पूरे परिवार को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बताते चले राजेश ने विधायक रहते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन समस्याओं के समाधान को प्रमुखता से उठाया व आम जनता के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई। राजेश की मौत की बाद से भाजपा नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दल के लोगो ने उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]