Connect with us

रिकार्ड गर्मी,,,,

उत्तराखण्ड

रिकार्ड गर्मी,,,,

देहरादून। बीते कुछ सालों से जलवायु

परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी खूब परेशान कर रही है।

रविवार को भी दून की गर्मी ने दो साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि साल 2023 को इसी दिन यह तापमान 32.3 डिग्री रहा था।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न सिर्फ सर्दियों के बाद होने वाली बारिश में कमी आई है। बल्कि सभी मौसम में होने वाली बारिश में कमी होने की वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है। जबकि सर्दियों में होने वाली बर्फबारी में भी कमी की वजह से पारा चढ़ने लगा है। आंकड़ों पर नजर डाले तो रविवार को मुक्तेश्वर का भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.6 डिग्री रहा। आज (सोमवार) भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तीन अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]