Connect with us

उत्तराखंड में भारतीय पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन, जल्द होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारतीय पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन, जल्द होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।

देहरादून। भारतीय पत्रकार यूनियन (रजि.) ने उत्तराखंड में संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। देहरादून स्थित एक मॉल में राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी के निर्देशन में संगठन को विस्तार और मजबूती देने के उद्देश्य से अनुभवी व सक्रिय पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी की गई नई कार्यकारिणी सूची के अनुसार अरुण कश्यप (पायनियर – अंग्रेजी) को उत्तर प्रदेश प्रभारी के साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दैनिक ग्रामीण तहकीकात के संपादक नवीन कुमार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जसवीर सैनी को प्रदेश संरक्षक व नगर अध्यक्ष झबरेड़ा, अश्वनी सैनी को प्रदेश सलाहकार व नगर महासचिव झबरेड़ा, प्रिंस शर्मा को प्रदेश सलाहकार व नगर अध्यक्ष रुड़की, सत्यपाल सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू उनियाल को प्रदेश सचिव, श्याम सुन्दर को मंडल प्रभारी गढ़वाल व नगर अध्यक्ष मंगलौर तथा दिशा शर्मा को प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अकरम अली की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामयी बना दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण कश्यप और महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके उपरांत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जिला इकाइयों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर भी प्रभावी ढंग से किया जा सके।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और पत्रकारों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]