Connect with us

वैज्ञानिकों को मिला विशालकाय रहस्यमय दरवाजा,,,,,,,

उत्तराखण्ड

वैज्ञानिकों को मिला विशालकाय रहस्यमय दरवाजा,,,,,,,

दिल्ली। पूर्वी कज़ाख़िस्तान में वैज्ञानिकों को विशालकाय दरवाजा पहाड़ों के बीच देखने को मिला है। वैज्ञानिकों की माने तो किसी इंसान ने इसे बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई सोच में पड़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह किसी प्राचीन मकबरे, मंदिर या कभी बसी किसी पुरानी बस्ती का प्रवेशद्वार हो सकता है।

पूर्वी कज़ाख़िस्तान के दूरदराज इलाके में स्थित डुंगगरीयन अलाताऊ पहाड़ों के बीच खोजकर्ताओं को एक विशालकाय दरवाजा मिला। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच एक विशाल दरवाजे जैसी आकृति को देख वैज्ञानिकों और जानकारों की जिज्ञासा बढ़ गई है। ये दरवाजा पहाड़ों के बीच ऐसे खड़ा है, जैसे किसी ने तराशकर इसे बनाया हो। इसकी लंबाई-चौड़ाई कई मीटर है और इसके किनारे बिलकुल सीधे व बेहद चिकने हैं। ऐसा आमतौर पर नेचुरल रॉक फॉर्मेशन में नहीं देखा जाता।

इस स्थान पर इतिहास में किसी बड़े निर्माण का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। कजाखस्तान और चीन की सीमा के पास स्थित यह स्थान अपने लोककथाओं के लिए तो जाना जाता है। लेकिन इस दरवाजे के सामने आने के बाद लोगों के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है। कई विशेषज्ञ इसे खोई हुई सभ्यता का अवशेष मान रहे हैं।

फिलहाल किस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। कजाखस्तान के पुरातत्व विभाग इसकी जांच के लिए अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]