Connect with us

अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के सचिव हिमांशु कश्यप ने संपादक को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड

अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के सचिव हिमांशु कश्यप ने संपादक को किया सम्मानित

भगवानपुर : अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिन्दी दैनिक ‘ग्रामीण तहकीकात’ अखबार के संपादक नवीन कुमार को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया।
अधिवक्ता चैंबर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान हिमांशु कश्यप ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हिन्दी दैनिक ”ग्रामीण तहकीकात” समाचार पत्र निष्पक्षता के साथ समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में इस समाचार पत्र की भूमिका सराहनीय है।
सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और न्यायपालिका व मीडिया के अंतर्संबंधों पर भी चर्चा की गई। अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में अधिवक्ताओं और पत्रकारों का बड़ा योगदान होता है। दोनों ही वर्ग समाज के पीड़ित और वंचित तबके को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।
इस सम्मान के लिए ‘ग्रामीण तहकीकात’ के संपादक नवीन कुमार ने बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का उत्साह और बढ़ता है। अखबार भविष्य में भी जनहित के मुद्दों और सच्चाई को निडरता के साथ प्रकाशित करता रहेगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]