Connect with us

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे की टीम बनी बुजुर्गों की मददगार।

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे की टीम बनी बुजुर्गों की मददगार।

श्रीनगर गढ़वाल – जनपद की थाना सतपली पुलिस पहुँची बुजुर्गों के द्वार, घर जाकर पूछा कुशलछेम।
अकेले रहने वाले बुजुर्गों की ‘मददगार’ बन रही है एस.एस. पी.पौड़ी श्वेता चौबे की टीम।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा हेतु निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में आज जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी।


जनपद की थाना सतपुली पुलिस द्वारा बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी व उनको अपना नम्बर दिया है, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें।
पौड़ी पुलिस वृद्धजनों का सत्यापन कर लगातार उनके घर जाकर हाल-चाल और हालात जान रही है।


घर में अकेले रह रहे वृद्धजनों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि उन्हें अकेला समझ कर कोई आपराधिक तत्व कोई वारदात घटित न कर सके।
गश्त के दौरान भी पुलिसकर्मी बुजुर्गों का हालचाल लेने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का भी हर सम्भव मदद कर रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]