Connect with us

इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम के छात्रों ने JEE Mains-2 में अर्जित की उल्लेखनीय उपलब्धि

उत्तराखण्ड

इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम के छात्रों ने JEE Mains-2 में अर्जित की उल्लेखनीय उपलब्धि

Sarvagya Srivastava

हल्द्वानी:काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने JEE Mains-2 परीक्षा में 99.2414 पर्सेंटाइल अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र सार्थक रावत ने भी 96.2460 पर्सेंटाइल एवं *मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 प्राप्त कर *IIT JEE Advanced* हेतु सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ श्रीवास्तव न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है तथा सर्वज्ञ श्रीवास्तव , सार्थक रावत एवं मृदुल नाथ गोस्वामी के अभिभावकों को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

काठगोदाम के इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]