Connect with us

अल्मोड़ा में 25 दिन पहले हुए दुष्कर्म के मामले में अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं , लोगों में आक्रोश ।।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 25 दिन पहले हुए दुष्कर्म के मामले में अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं , लोगों में आक्रोश ।।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा के जैंती में 25 दिन पहले एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विरोध में 14 जुलाई रविवार को राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं लमगड़ा थाने का घेराव कर दिया। पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। बाद में सीओ ने मौके पर पहुंचकर 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

तब जाकर लोग माने।राष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक हिमांशु जोशी के नेतृत्व में थाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा। थाने के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। लोगों का कहना है कि 25 दिन पूर्व जैंती क्षेत्र में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की निंदनीय घटना सामने आई।

लोगों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने का कारण पूछा। इस पर सीओ ने 15 दिन के भीतर कार्रवाई काआश्वासन दिया। तब जाकर लोग धरने से उठे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]