हल्द्वानी
हल्द्वानी के आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने कमाल कर दिया , CBSE में 100% रिजल्ट देकर बनाया रिकॉर्ड ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-13-21-22-53-06_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7-1024x494.jpg)
आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में 100% परिणाम
हल्द्वानी – आज केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दशवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं ।इसी क्रम में हल्द्वानी के आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने कमाल कर दिया, 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छात्रों ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के लिए अपने आठवें वर्ष में भी 100% परिणाम प्राप्त करके एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस वर्ष आए नतीजों में हार्दिक पाठक 99% अंक के साथ प्रथम स्थान पर है वहीं हरित भट्ट ने 98% अंक के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है और निकिता सती 96.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही, सृष्टि मेहरा 96% अंकों के साथ चौथे स्थान पर, तो यशविता अवस्थी ने 95% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
30% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए प्राप्त
आपको बता दें इस स्कूल के लगभग 30% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिससे स्कूल की छवि बदल गई है हार्दिक पाठक ने अंग्रेजी और गणित विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं तथा हरित भट्ट ने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।रिजल्ट परिणाम देखकर आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ के शिक्षकों ने खुशी मनाई है और सभी बच्चों के माता-पिता भी आज इस बेहतर रिजल्ट को देखकर खुश नजर आ रहे हैं ।।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)