Connect with us

बाराकोट प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्य से नाराज ग्रामीण।

जन मुद्दे

बाराकोट प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्य से नाराज ग्रामीण।

चंपावत-जिला चंपावत के अंतर्गत विकाश खण्ड बाराकोट प्रधानमंत्री सड़क योजना क्यारखोली से पाड़ासोसेरा का कार्य को शीघ्र पीडब्ल्यूडी को हैंडोवर करने की मांग ग्रामीणों ने की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है सड़क में जल्द से जल्द डामरीकरण व नाली निर्माण का कार्य हो तथा सड़क में जो बड़े-बड़े गड्डे बन चुके हैं उनको शीघ्र भरा जाए तथा रोड में डामरीकरण का कार्य शीघ्र किया जाए। जो डामर पहले किया भी था वह पूरी तरह से उखड़ चुका है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रोड में बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो रही है जिसका कटान का कार्य शीघ्र किया जाए। जनमानस का कहना है कि लगता है प्रशासन को कोई बड़ी घटना का इंतजार है। ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी नवनीत पांडे से विनम्र निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इस रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर शीघ्र डामरीकरण किया जाए। क्षेत्र के वाहन चालकों का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण किसी समय दुर्घटना होने की भय बना रहता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in जन मुद्दे

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]