Connect with us

फ्रिज खोलने की कोशिश के दौरान 4 साल की बच्ची की मौत।

राष्ट्रीय

फ्रिज खोलने की कोशिश के दौरान 4 साल की बच्ची की मौत।

निजामाबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक सुपरमार्केट में फ्रिज खोलने की कोशिश के दौरान 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक फ्रिज में जूस ढूंढ़ने गई थी तब ही उसे करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की अपने माता-पिता के साथ सुपरमार्केट गई थी। उन्होंने बताया कि वह जूस की तलाश में रेफ्रिजरेटर की ओर गई और जब उसने उसके दरवाजे खोलने की कोशिश की तो उसे बिजली का झटका लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता जो उसके आसपास ही थे, उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बिजली की कोई समस्या थी और जैसे ही लड़की ने रेफ्रिजरेटर के दरवाजे को छुआ, उसे बिजली का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]