Connect with us

वर्षाकाल में विद्युत पोलों में लीकेज करेंट को रोकने हेतु विद्युत विभाग द्वारा जनपद में चलाया चैकिंग अभियान।

उत्तराखण्ड

वर्षाकाल में विद्युत पोलों में लीकेज करेंट को रोकने हेतु विद्युत विभाग द्वारा जनपद में चलाया चैकिंग अभियान।


हल्द्वानी – अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन मिश्रा ने बताया कि वर्षाकाल में ट्रान्फार्मर, विद्युत पोल आदि पर विभाग द्वारा लीकेज करेंट की जांच का परीक्षण कर जहां लीकेज करेंट पाया जाता है उन स्थानों को दुरूस्त किया जा रहा है ताकि जनहानि को रोका जा सके।


श्री मिश्रा ने आमजनता से अपील की है कि विद्युत के पोल या स्टेवायर को न छुयें। इसमें बिजली हो सकती है वर्षाकाल में पोल में बिजली आ सकती है तथा आप दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है।

बिजली लाईन के पोल के पास अपने पशुओ को न बांधें या इनमें अपने पशुओ को शरीर न रगड़ने दें। वर्षाकाल में पोल गीले होते जिसमें बिजली आ सकती है तथा आपके पशु की मृत्यु भी हो सकती है।

उन्होंने कहा अपने घरों मे विद्युत लाईन को खुली ना छोडे तथा विद्युत बोर्ड पर प्लग का अवश्य इस्तेमाल करें तथा घरों, कार्यालयो में विद्युत ग्राउंडिंग अवश्य करें ताकि अत्यधिक विद्युत प्रवाह को रोका जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]