Connect with us

जीआईसी जौरासी के कृष्णा ने हासिल किया 12 वां स्थान।

अल्मोड़ा

जीआईसी जौरासी के कृष्णा ने हासिल किया 12 वां स्थान।

जौरासी (अल्मोडा़)-जीआईसी जौरासी के छात्र कृष्णा जोशी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत के साथ वरीयता सूची में 12 वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया l स्कूल के कर्मठ शिक्षक चौखुटिया निवासी बीरेंद्र बिष्ट सहित तमाम शिक्षकों ने छात्र व उनके परिजनों को बधाई दी है l छात्र स्याल्दे ब्लाक के दूरस्थ गांव सबलुआछाना का रहने वाला है l

अपने माता पिता, दादी व ताई के साथ कृष्णा जोशी


छात्र ने अपनी लगन व उपलब्धि से सिद्ध किया है कि संसाधनों की कमी के बावजूद सरकारी स्कूल का छात्र भी प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है l
दिशा की नैंसी ने हासिल किया 19 वां स्थान-
-दिशा कॉन्वेन्ट स्कूल भटकोट की दसवीं कक्षा की छात्रा नैंसी मेहरा ने प्रदेश स्तर पर 19 वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है l छात्रा की इस उपलब्धि पर सभी ने बधाई दी है l
इधर यह भी खुशी की बात है कि विकास खण्ड तकरीबन सभी विद्यालयों का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है l

( चौखुटिया, अल्मोडा़ )

More in अल्मोड़ा

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]