Connect with us

जिलाधिकारी डॉ०आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई जिसमें नेहरू युवा केंद्र द्वारा आगामी 19 मई 2023 को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी डॉ०आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई जिसमें नेहरू युवा केंद्र द्वारा आगामी 19 मई 2023 को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्रीनगर गढ़वाल – जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र की बैठक आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आगामी 19 मई 2023 को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रोग्राम तथा भाषण प्रतियोगिता शामिल रहेंगे।जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र अधिकारी को निर्देशित किया कि युवा महोत्सव को बेहतर तरीके से करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि ड्रग्स( नशीले पदार्थ) को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे लोग जागरूक हो सकेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय प्रचार विभाग को निर्देश दिए कि युवा महोत्सव कार्यक्रम के दिवस पर आजादी के गुमनाम नायकों के प्रदर्शनी लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को युवा महोत्सव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए।
नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि युवा महोत्सव कार्यक्रम में मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रोग्राम व भाषण प्रतियोगिता आगामी 19 मई को जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी। कहा कि जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ गौरव डॉ0 सौरभ, युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत सहित केसर असवाल, अंजना बिष्ट व अन्य उपस्थित थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]