Connect with us

जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को गैर प्रान्त गाजियाबाद नोयडा से किया सकुशल बरामद।

उत्तराखण्ड

जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को गैर प्रान्त गाजियाबाद नोयडा से किया सकुशल बरामद।

श्रीनगर गढ़वाल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने गुमशुदा महिला को तत्काल बरामद करने के दिये थे आदेश।
दिनांक 03.05.2023 को स्थानीय व्यक्ति कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी पुत्रवधु के घर से कहीं चले जाने व वापस न आने सम्बन्ध में महिला थाना श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीनगर प्रमिला बिष्ट के सुपुर्द की गयी।
प्रकरण महिला की गुमशुदगी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा को बरामद करने हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। निर्गत आदेशों के क्रम में शेखर सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्यामदत्त नौटियाल पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीनगर एवं सी.आई.यू. टीम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करते हुये दिनांक 19.05.2023 को नोयडा सैक्टर-63 से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष प्रमिला बिष्ट- महिला थाना श्रीनगर
  2. हे0का0 143 ना0पु0 कुंवर सिंह
  3. आरक्षी 177 ना0पु0 मनोज भट्ट
  4. महिला आरक्षी 493 ना0पु0 करिश्मा
  5. आरक्षी राहुल फोर-C.I.U
ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]