Connect with us

विपक्ष ने सरकार के एक साल को बताया फेल।

उत्तराखण्ड

विपक्ष ने सरकार के एक साल को बताया फेल।


हल्द्वानी

उत्तराखंड की धामी सरकार के 1 साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नारा दिया 1 साल पूरा प्रदेश बदहाल। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में 35 हजार करोड का कर्ज अब एक लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया है। राज्य को कर्ज में धकेलने वाली धामी सरकार अपनी वाहवाही कर रही है। जबकि राज्य में महिला सुरक्षा के नाम पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर नहीं हुआ। रोजगार के नाम पर भर्ती घोटालों का आज तक पर्दाफाश नहीं हुआ। इसके अलावा पलायन और पहाडों में लगातार हो रहे भूस्खलन के खतरे से बचाने को कोई काम नहीं हुआ। सरकार प्रदेश में विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार में जुटी है, अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम है अधिकारी बजट का पैसा तक खर्च नहीं कर पा रहे, लिहाजा यह सरकार का 1 साल पूरी तरह बदहाल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]