Connect with us

सात वर्षीय ध्रुव को करंट लगने से घायल।

उत्तराखण्ड

सात वर्षीय ध्रुव को करंट लगने से घायल।

हरिद्वार- टिबड़ी रानीपुर हरिद्वार में विधुत विभाग की लापरवाही से खुले गेट वाले बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चा ध्रुव को करंट लगने से बुरी तरह झुलस जाने गंभीर रूप से घायल हो गया उसका इलाज इन्द्रेश अस्पताल देहरादून में चल रहा है इस सम्बंध में रानीपुर कोतवाली में कोतवाल साहब को भी लिखित सूचना से अवगत कराया गया।

जिस पर पुलिस ने कोई एफआईआर नही लिखी व विधुत विभाग भी कोई मदद बच्चे की नही कर रहा है और सरकार का रवैया भी ढुल मुल है इन सभी का विरोध दर्ज करने हेतु आज भगत सिंह चौक पर टिबड़ी निवासियों ने शासन ,प्रशासन, ओर विधुत विभाग का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान सुनील,लोकेश गिरि, रवि, सतीश,कमल, प्रिंस,मोनू,राहुल,जगजीवन,राहुल, तिलक,रिंकू ,विजेंदर मनोज आदि बडी संख्या में टिबड़ी निवासी मौजूद रहे ओर सभी कहा कि अगर बच्चे न्याय नही मिला तो जल्द ही विधुत विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी, इस घटना को लेकर टिबड़ी वासियो के घर घर मे आक्रोश है जल्द ही बड़े आंदोलन करने के लिए टिबड़ी वासी बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]