Connect with us

उत्तराखंड शिक्षा विभाग सुस्त गति से कार्य करेगा तो राज्य की शिक्षा व्यवस्था की दशा व दिशा क्या होगी।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शिक्षा विभाग सुस्त गति से कार्य करेगा तो राज्य की शिक्षा व्यवस्था की दशा व दिशा क्या होगी।

श्रीनगर गढ़वाल – माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नव नियुक्ति से प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन के सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के 05 अप्रैल को जारी किये गये शासनादेश को 1 माह से अधिक बीत जाने के बाद भी उनका ही विभाग सुध नहीं ले रहा है तो प्रभावित अतिथि शिक्षकों की सुध लेना विभाग कहां लेगा ? यदि उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग इसी प्रकार सुस्त गति से कार्य करेगा तो वह राज्य की शिक्षा व्यवस्था की दशा व दिशा क्या होगी। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा राज्य में 8 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे युवाओं को न जाने कितने सुन्दर -सुन्दर सपने व आश्वासन दिये किन्तु वह आज इन बेरोजगारों को नियमित रोजगार देना तो दूर उनका रिक्त पदों पर समायोजन भी नहीं करा पा रहे हैं जिससे प्रदेश का युवा हतोत्साहित चिन्तित व अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]