Connect with us

चमोली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम।

उत्तराखण्ड

चमोली में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम।


चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद और हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव के समीप एक कार सैकड़ों मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि परिवार देहरादून से अपने स्वजन का शव लेकर पैतृक गांव लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, भजन सिंह का देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार के सदस्य शव लेकर गांव लौट रहे थे, तभी ल्वाणी गांव के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी खत्म हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस परिवार पर पहले ही एक सदस्य के निधन का दुख टूटा था, उसी परिवार ने एक ही हादसे में तीन अपनों को खो दिया। बिष्ट परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]