Connect with us

स्टेडियम के गेट में लटका मिला विवेक : मौत के कारणों का नहीं चला पता ।।

चंपावत

स्टेडियम के गेट में लटका मिला विवेक : मौत के कारणों का नहीं चला पता ।।

चंपावत – टनकपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। उसके करंट की चपेट में आने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मूलरूप से भनार गांव जिला अल्मोड़ा, हाल नायक गोठ निवासी विवेक भंडारी (21)पुत्र देवेंद्र भंडारी विवेक आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

वह लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया था। अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। इसके अभ्यास के लिए वह रोज सुबह स्टेडियम आता था। रविवार सुबह करीब छह बजे विवेक स्टेडियम के गेट पर लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार होने की वजह से स्टेडियम के गेट बंद थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि अंदर जाने के लिए विवेक गेट पर चढ़ा तो बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई।

Ad Ad

More in चंपावत

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page