Connect with us

वट सावित्री व्रत पर महिलाओं में दिखा उत्साहपति की लंबी उम्र की कामना।

उत्तराखण्ड

वट सावित्री व्रत पर महिलाओं में दिखा उत्साहपति की लंबी उम्र की कामना।


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना के साथ वट सावित्री का व्रत किया। इस दौरान परंपरागत रंगवाली पिछौड़ा पहनी महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर सामूहिक पूजा अर्चना कर सावित्री का आशीर्वाद लिया।
इसी क्रम में चांदीखेत की महिलाओं ने खीरचौरा मंदिर के निकट स्थित वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की। जबकि कतिपय महिलाओं ने रत्नेश्वर मंदिर में स्थित वट वृक्ष के नीचे पूजा की। खीरचौरा में पूजा करने वालों में किरन जोशी, रेनु पांडे, उमा जोशी, हेमा पांडे, सविता जोशी , मंजू उपाध्याय, मंजू पंत, रंजना राणा, गीता बिष्ट, चंपा सक्सेना व रेनु गोस्वामी सहित कई महिलाएं शामिल थी।


जबकि रत्नेश्वर में ललिता जोशी, मीरा जोशी, अर्चना पांडे , बबीता रौताण, मनीषा बौरा, शोभा हर्बोला, नेहा जोशी, लता भट्ट, मुन्नी पांडे, शोभा जोशी, निम्मी कांडपाल, चीनू भट्ट, रेनु तिवारी, दीपा पालीवाल,आशा नेगी,पिंकी कठायत, नेहा रौताण, नीतू कठायत, मधु सकलानी, गीता तिवारी सहित कई महिलाएं शामिल थी l
इसके अलावा भी तहसील क्षेत्र के तमाम गांवों में महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत लेकर वट वृक्ष की पूजा करते हुए सावित्री माता से पतिदेव के दीर्घ आयु और मंगलमय जीवन की कामना की l परमात्मा से सभी की मंगलकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं l
हेम कांडपाल।

Continue Reading
You may also like...

( चौखुटिया, अल्मोडा़ )

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]