Connect with us

इतिहास में पहली बार नैनीताल हाईकोर्ट क्यों ले रहा है आम लोगों की राय ?

नैनीताल

इतिहास में पहली बार नैनीताल हाईकोर्ट क्यों ले रहा है आम लोगों की राय ?

हाईकोर्ट उत्तराखंड के लोगों की राय जानना चाहता है

नैनीताल – नैनीताल से हाईकोर्ट को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए अथवा नहीं। इस संबंध में हाईकोर्ट उत्तराखंड के लोगों की राय जानना चाहता है। इसके लिए हाईकोर्ट की वेबसाइट पर मंगलवार को पोर्टल लिंक खोल दिया गया है।पोर्टल पर उत्तराखंड बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ताओं के साथ ही आम नागरिक भी अपनी राय दर्ज करवा सकते हैं। मंगलवार से यह पोर्टल सक्रिय हो गया है। इसमें 31 मई तक प्रदेश का हर कोई नागरिक ऑनलाइन ही अपनी राय दर्ज करा सकता हैं। इस संबंध में उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से भी प्रदेश के नागरिकों एवं अधिवक्ताओं को अपनी राय पोर्टल के माध्यम से बताने की अपील की गई।

केवल ‘हां’ या ‘ना’ का विकल्प

केवल ‘हां’ या ‘ना’ का विकल्पः नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने पर किसी की भी राय केवल ‘हां’ या ‘ना’ में दर्ज होगी। इस पर कोई विचार या बयान लिखने का विकल्प नहीं दिया गया है। हर राय सही एवं अधिकृत हो, इसके लिए पहचान संबंधी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। ताकि पोर्टल में किसी तरह की फर्जी राय दर्ज नहीं हो पाए।

More in नैनीताल

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]