Connect with us

कलश यात्रा के साथ उर्धेश्वर महादेव मंदिर में आरंभ हुआ श्रीमद्भागवत प्रवचन।

उत्तराखण्ड

कलश यात्रा के साथ उर्धेश्वर महादेव मंदिर में आरंभ हुआ श्रीमद्भागवत प्रवचन।


गणेश पाण्डेय, दन्यां

प्रसिद्ध उर्धेश्वर महादेव मंदिर में कलश यात्रा के उपरांत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन कन्हैया बाबा में निर्देशन में किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित भुवन चंद्र जोशी हैं। उर्धेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ हुई कलश का समापन बाजार क्षेत्र की परिक्रमा के उपरांत हुआ। कलश यात्रा के पश्चात गणेश पूजन और पूर्ण विधि विधान के साथ प्रथम दिवसीय प्रवचन आरंभ हुआ।

कार्यक्रम के संयाेजक बसंत नाथ गोस्वामी ने बताया कि प्रसिद्ध उर्धेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय कथा प्रवचन कार्यक्रम के यजमान रेवाधर जोशी हैं। उन्होंने बताया कि कथा व्यास शास्त्री भुवन चंद्र जोशी के श्रीमुख से कथा प्रवचन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पंत, भुवन चंद्र पंत, दिनेश भट्ट, कमल जोशी, कैलाश भट्ट, कौस्तुभानंद जोशी, पुजारी लीलाधर जोशी, गोविंद पंत सहित दन्यां क्षेत्र के समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]