Connect with us

नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा 19 मई से युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्तराखण्ड

नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा 19 मई से युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रीनगर गढ़वाल – नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा आगामी 19 मई 2023 को युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, पेंटिंग, सांस्कृतिक प्रोग्राम तथा भाषण प्रतियोगिता शामिल रहेंगे।
युवा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने नेहरू युवा केंद्र अधिकारी को निर्देशित किया कि युवा महोत्सव को बेहतर तरीके से करवाना सुनिश्चित करें कहा कि ड्रग्स नशीले पदार्थ (नशा उन्मूलन) को लेकर वी कार्यक्रम आयोजित करें जिससे लोग जागरूक हो सकेंगे।
जिलाधिकारी पौड़ी ने क्षेत्रीय प्रसार विभाग को निर्देश दिए कि युवा महोत्सव कार्यक्रम के दिवस पर आजादी के गुमनाम नायकों की प्रदर्शनी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों को युवा महोत्सव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों के स्टाल लगाने के निर्देश भी दिए।
नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि युवा महोत्सव कार्यक्रम में मोबाइल फोटोग्राफी कविता लेखन पेंटिंग सांस्कृतिक प्रोग्राम व भाषण प्रतियोगिता आगामी 19 मई को जनपद स्तर पर आयोजित की जाएगी कहा कि जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का राज्य स्तर के लिए चयन किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने वालों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा।
युवा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में 11 मई को नेहरू युवा केंद्र की बैठक आयोजित हुई बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ गौरव, डॉ सौरव, युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत सहित केसर सिंह असवाल, अंजना बिष्ट व अन्य उपस्थित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]