Connect with us

हादसे में 1 की मौत, 5 घायल,,,,

उत्तराखण्ड

हादसे में 1 की मौत, 5 घायल,,,,

रुद्रपुर। पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुलभट् थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत गई, जबकि एक अन्य महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल किच्छा अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दि गया।

शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो शंकर फार्म पुलभट्टा के निकट अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को किच्छा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बबीता परिजनों के साथ अपने मायके मुरादाबाद तेरहवीं में जा रही थी। हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था। पुलिस ने घटना की  जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]