Connect with us

2 शिक्षकों सहित 1 महिला की मौत,,,,

उत्तराखण्ड

2 शिक्षकों सहित 1 महिला की मौत,,,,

नई टिहरी- सड़क हादसे में दो शिक्षकों समेत एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हरिद्वार से सेमंडीधार घनसाली जा रहे शिक्षकों की कार चंबा कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को कार चालक गेस्ट टीचर सोनू कुमार निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार और सहायक अध्यापक विजय प्रकाश जगूड़ी निवासी गुमानीवाला कार से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ गेस्ट टीचर सोनू की पत्नी मोनिका भी थीं। शाम करीब 5 बजे चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जब तक खाई में उतरे तब तक कार सवार तीनों लोगों की सांसे थम चुकी थीं। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]