Connect with us

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, दादा-दादी के घर आया था !

उत्तराखण्ड

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, दादा-दादी के घर आया था !

हल्द्वानी से एक दुखद खबर मिली है। शुक्रवार रात को नैनीताल रोड में तेज रफ्तार कार दौड़ाने वाले छात्र ने अपनी आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। छात्र नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र था।पुलिस के अनुसार देव शाह (17) पुत्र माता प्रसाद शाह अपनी माता के साथ नैनीताल शाह कंपाउंड में रहता था। देव शाह नैनीताल में एक प्रतिष्ठित स्कूल में इंटर का छात्र था। पिता नेवी में अच्छी पोस्ट में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह अपने दादा-दादी के घर कैलाश व्यू दमुवाढूंगा में आया था। यहां आने के बाद वह कार लेकर निकल गया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे नैनीताल रोड पर कार ने एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। हालांकि, इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने उसका पीछा किया, जिससे घबराकर देवदर्श कार को देवाशीष होटल के पास छोड़कर भाग गया। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी।मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि छात्र दो भाइयों में बड़ा था। स्कूल में होनहार था। चौकी इंचार्ज फिरोज आलम के अनुसार छात्र के पिता मौत की सूचना के बाद हल्द्वानी के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]