Connect with us

छत्तीसगढ़ में, 27 नक्सलियों को मार गिराया,,,,

उत्तराखण्ड

छत्तीसगढ़ में, 27 नक्सलियों को मार गिराया,,,,

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू (60) भी शामिल है। राजू 2010 में सीआरपीएफ के 76 जवानों की मौत का गुनहगार भी था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक कामयाबी बताते हुए नक्सल आंदोलन की रीढ़ प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव बसव राजू के मारे जाने की पुष्टि की है। तीन दशक में पहली बार है, जब महासचिव स्तर के नक्सल नेता को मारे जाने में कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। कुछ जवान घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]