Connect with us

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी , में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित।

उत्तराखण्ड

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी , में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित।

हल्द्वानी:दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर गुरमीत सिंह ज्ञानी जी, गुरुद्वारा श्री सचखंड दरबार साहिब से पधारे, जिन्होंने विद्यालय में आकर विशेष अरदास की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में बच्चों द्वारा ‘गुरु नानक देव जी के जीवन’ पर आधारित प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने गुरु साहिब के शिक्षाओं और उनके योगदान को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इसके बाद गुरमीत सिंह ज्ञानी जी ने गुरु नानक जी के उपदेशों और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

गुरु नानक देव जी के योगदान पर चर्चा करते हुए गुरमीत सिंह जी ने बताया कि उनका संदेश सत्य, अहिंसा, और ईश्वर की उपासना का है, जो आज भी समाज में प्रासंगिक है। इसके बाद उन्होंने सभी के लिए विशेष अरदास की, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने भी श्रद्धा भाव से भाग लिया।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]