Connect with us

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक,,,,

उत्तराखण्ड

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक,,,,

हल्द्वानी। डहरिया वार्ड 55 स्थित शिवालय कॉलोनी के एक घर में, बिजली की झालर निकाल रहा युवक घर के पास से गुजर रही 132 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया।

हादसे में 20 वर्षीय विजय 70 फीसदी से अधिक झुलस गया। बताया गया कि जहां युवक को करंट लगा उस घर में तीन दिन पहले एक विवाह समारोह हुआ था। जिसमें सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को निकालने के दौरान ही युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

गृह स्वामी, मोहल्ले वासी और टेंट स्वामी ने इस घटना छुपाए रखा, जबकि झुलसने वाला युवक टेंट स्वामी की और से शादी विवाह में बिजली का कार्य करता है। लाइन बंद होने पर बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने पर युवक के हाई टेंशन लाइन के चपेट में आने की जानकारी प्राप्त हुई।

घायल युवक को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवक की बिगड़ती हालत को देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]