Connect with us

अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने करी कार्यवाही,,,,

उत्तराखण्ड

अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने करी कार्यवाही,,,,

हल्द्वानी: अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने ठंडी सड़क क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इंडियन गैस की गाड़ी में अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे। मौके पर पूर्ति विभाग तथा बाट-माप विभाग की टीम के साथ जांच किए जाने पर मौके से 25 इंडियन गैस के सिलेंडर और एक एचपी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। साथ ही अवैध गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल  किए जाने वाले उपकरण भी मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत मशीन और सिलेंडर से भरी गाड़ी को सीज करने के निर्देश दिए। एपी वाजपेई ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]