Connect with us

अधिवक्ता उमेश नैनवाल के अत्यारे को तुरंत किया जाय गिरफ्तार:सुमित

उत्तराखण्ड

अधिवक्ता उमेश नैनवाल के अत्यारे को तुरंत किया जाय गिरफ्तार:सुमित

हल्द्वानी:विधायक सुमित हृदयेश ने अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि 36 घंटे से अधिक बीतने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

हल्द्वानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सुमित ने जताया रोष

सुमित हृदयेश ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दोषी को कानून के दायरे में सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे खुद पूरी कार्रवाई पर नजर रखेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विधायक हृदयेश ने यह भी कहा कि हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है, जिसे ठीक करना बेहद जरूरी है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]