Connect with us

क्वारब क्षेत्र में दरकती पहाड़ी पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की प्रेस वार्ता,,,,,, बड़े आंदोलन की तैयारी ।

उत्तराखण्ड

क्वारब क्षेत्र में दरकती पहाड़ी पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की प्रेस वार्ता,,,,,, बड़े आंदोलन की तैयारी ।



रिपोर्ट -रमेश जड़ौत

क्वारब क्षेत्र में दरकती पहाड़ियों की मरम्मत में देरी को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। 22 मई को पार्टी का प्रदेश नेतृत्व जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगा।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह सड़क पहाड़ की लाइफलाइन है, जो तीन जिलों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है। सात महीने बीत जाने के बाद भी पहाड़ियों के ट्रीटमेंट का काम शुरू नहीं हो पाया, जिससे स्थानीय लोग, पर्यटक और व्यापारी भारी संकट में हैं।
विधायक तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा पर भी निशाना साधा। कहा, यह उनकी अपनी लोकसभा है, फिर भी हालात जस के तस हैं। अब तो बरसात के दिन भी नजदीक हैं, और सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]