रुद्रपुर
अल्मोड़ा की बेटी ने रुद्रपुर में की आत्महत्या ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/InShot_20240508_090006588-1024x575.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-08-08-59-33-51_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg)
रूद्रपुर – अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे ट्रांजिट कैंप में किराये के कमरे में अज्ञात कारणों को चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी । पुलिस युवती की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।मंगलता लिगुराता अल्मोड़ा निवासी 19 वर्षीया प्रिया आर्या पुत्री गोपाल राम ट्रांजिट कैंप राज कॉलोनी में एक किराए के कमरे में रहती थी। वह करीब एक साल से सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को प्रिया के आत्महत्या करने की सूचना मिली। इस पर महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गई। यहां कमरा अंदर से बंद होने की वजह से पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे में पुलिस को युवती का शव पाइप से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका दिखा। प्रिया चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।आगे मामले की जांच की जा रही है ।।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)