Connect with us

50 हज़ार की रिश्वत लेते, गिरफ्तार,,,,,

उत्तराखण्ड

50 हज़ार की रिश्वत लेते, गिरफ्तार,,,,,

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर की गई, जिसने बताया कि अधिकारी ने एक सेवा संबंधी कार्य के बदले में रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]