Connect with us

बाजपुर: पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की अफ़ीम पकड़ी , उत्तराखण्ड में ख़ूब हो रही अफ़ीम की तस्करी !

उत्तराखण्ड

बाजपुर: पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की अफ़ीम पकड़ी , उत्तराखण्ड में ख़ूब हो रही अफ़ीम की तस्करी !

बाजपुर: सरकार ने 2025 तक ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ बनाने की मुहिम शुरू की है। लेकिन नशा तस्कर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ..
ऊधम सिंह नगर पुलिस और STF ने गाड़ियों की चैकिंग के दौरान 300 किलो डोडा और 05 किलो 322 ग्राम अफीम की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस द्वारा पकड़े गए डोडा और अफीम की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही है।ऊधम सिंह नगर पुलभट्टा थानाध्यक्ष और उनकी टीम बरेली रोड नेशनल ढाबा पुलभट्टा थाना के क्षेत्र में गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक कैंटर को चैकिंग के लिए रोका। कैंटर चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा तो भागने की कोशिश की । लेकिन पुलिस ने कैंटर चालक को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो वह देखते रह गए.
कैंटर के अंदर डोडा और अफीम से भरे 20 कट्टे रखे हुए थे। पुलभट्टा थाना पुलिस ने कैंटर चालक को गिफ्तार कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कैंटर चालक बलाका सिंह निवासी डलपुरा गदरपुर थाना क्षेत्र जिला ऊधम सिंह नगर के साथ लवजीत सिंह निवासी गोलू टांडा स्वार थाना क्षेत्र जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
SSP उधमसिंहनगर, डॉ. मंजुनाथ TC ने तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के लिए इनाम की घोषणा की है।
आरोपियों ने बताया कि वह दोनों मिलकर यह डोडा और अफीम से भरा कैंटर में कबाड़ आदि के बीच में छिपाकर रांची झारखंड से केलाखेडा बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]