Connect with us

अल्मोड़ा से बड़ी खबर,,,

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से बड़ी खबर,,,

अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है। यहां विशाल मेगा मार्ट के पास दूध की डेयरी में आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि सुबह 9:30 बजे के आसपास विशाल मेगा मार्ट के पास गोपाल सिंह सांगा की दूध की डेयरी में अचानक आग लग गई। आग लगने से डेयरी मालिक गोपाल सिंह सांगा और उनका पुत्र झुलस गए है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है।

इधर आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग की लपटे इतनी विकराल थी कि दुकान के ऊपर हिस्से तक पहुंच गई थी। आग की विभीषिका को देखते हुए इसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की तीन गाड़िया मौके पर भेजी गई थी। अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में दुकान पूरी तरह खाक हो गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]