Connect with us

भाजपा लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाएंगी।

उत्तराखण्ड

भाजपा लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाएंगी।


रिपोर्ट -रमेश जड़ौत

अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अल्मोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सदस्यता अभियान व निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की।

मीडिया से बात करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहेगा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव पर भट्ट ने कहा कि पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है और बीजेपी एक बार फिर से केदारनाथ विधानसभा में जीत का परचम लहराएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]