Connect with us

चितई मंदिर में खून से लिखा पत्र,,,,,

उत्तराखण्ड

चितई मंदिर में खून से लिखा पत्र,,,,,

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के विवादित बयान पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ता चितई स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर पहुंचे।

खून से पत्र लिखकर मंदिर में समर्पित कर गोल्ज्यू से भाजपा नेताओं को सद बुद्धि देने की गुहार लगाई। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के इस्तीफा की भी मांग की।

पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के लोगों के लिए जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वह निंदनीय है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस नेता गोपाल

भट्ट ने कहा हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तराखंड के लिए काम करना होगा। एक तरफ बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर कोई

बात नहीं कर रहा है। वहां प्रदेश सचिव आनंद मेहरा, पंकज भैसोड़ा, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन लटवाल आदि शामिल रहे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]