Connect with us

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने दिया इस्तीफ़ा,,,,,

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने दिया इस्तीफ़ा,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पत्रकारों से संवाद के माध्यम से की । साथ ही कोर टीम को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा।

बॉबी पंवार ने मार्च 2018 से अब तक के आंदोलन को याद करते हुए इसे उत्तराखंड बेरोजगार संघ की पूरी टीम की सामूहिक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के दौरान हजारों युवाओं को रोजगार मिला, नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई, परीक्षाओं में पारदर्शिता आई और राज्य सरकार को नकल विरोधी कानून लागू करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रयासों के चलते उन्हें आज भी लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमो का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन युवाओं की सफलता उन्हें संतोष देती है।

बॉबी पंवार ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाद वे राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं और लगातार प्रदेश भ्रमण में व्यस्त रहने के कारण संगठन के कामकाज पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ एक गैर-राजनीतिक संगठन है और उसे उसी रूप में आगे बढ़ना चाहिए, इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]