Connect with us

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत को लेकर बड़ा खुलासा!

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत को लेकर बड़ा खुलासा!

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उत्तर प्रदेश की एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला के खिलाफ मंत्री ने शिकायत की है उस महिला का नाम कल्पना मिश्रा ऊर्फ कल्पना चतुर्वेदी है। रेखा आर्या ने इस महिला के मौसा आरसी पांडेय के खिलाफ भी शिकायत की है। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाए हैं कि ये महिला उनका और उनके पति के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही सात लाख रुपए और एक स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष का माला चोरी करने का आरोप भी लगा है।

दरअसल उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि महिला उनका और उनके पति के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। उनके नाम के रसूख का इस्तेमाल कर फायदा उठा रही है। इतना ही नहीं महिला ने अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट जैसे व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट में केयर ऑफ के तौर पर कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू का नाम दर्ज करवाया है। इसके साथ ही उस महिला ने अपना पता भी मंत्री बरेली स्थित घर का पता दिया है।

इस मामले के सामने आने के बाद से कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे कल्पना मिश्रा या फिर कल्पना चतुर्वेदी कौन है ?, वो ये सब क्यों कर रही है ? इसी बीच कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट बना है। इस प्रोफाइल के कवर फोटो के रूप में रेखा आर्या की तस्वीर लगाई गई है। वहीं इसमें प्रोफाइल फोटो के तौर पर महिला कल्पना मिश्रा की ही फोटो लगी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

धर्म-संस्कृति

राशिफल अक्टूबर 2024

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page