Connect with us

अनजान महिला को पतली, गोरी, स्मार्ट कहना अश्लीलता के समान,,,,, कोर्ट।

उत्तराखण्ड

अनजान महिला को पतली, गोरी, स्मार्ट कहना अश्लीलता के समान,,,,, कोर्ट।

मुंबई,,, मुंबई की एक सत्र अदालत ने फैसला सुनाया है कि रात में किसी अनजान महिला को आप पतली हैं, बहुत स्मार्ट और गोरी दिखती हैं, मैं आपको पसंद करता हूं, जैसे संदेश भेजना अश्लीलता के समान है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (डिंडोशी) डीजी ढोबले ने एक पूर्व पार्षद को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने में एक व्यक्ति की सजा को बरकरार रखते हुए ये टिप्पणियां कीं।

अदालत ने कहा कि कोई भी विवाहित महिला या उसका पति, ऐसे व्हाट्सएप संदेशों और अश्लील तस्वीरों को बर्दाश्त नहीं करेगा। खासकर तब जब संदेश भेजने वाला और शिकायतकर्ता एक-दूसरे को नहीं जानते हों। आदेश में कहा गया, आरोपी ने रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है, जो दिखाता हो कि उनके बीच कोई संबंध था। न्यायाधीश ने माना कि ये संदेश और यह कृत्य महिला की गरिमा का अपमान करने के समान हैं।

आधार पर औसत व्यक्ति के दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता को रात 11 बजे से 12:30 बजे के बीच तस्वीरें और संदेश भेजे गए, जिनमें लिखा था, आप पतली हैं, बहुत स्मार्ट दिखती हैं, गोरी हैं, मेरी उम्र 40 साल है, आप शादीशुदा हैं या नहीं? और मैं आपको पसंद करता हूं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

गजराज की गर्जना

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]