Connect with us

हल्द्वानी में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला,,,,

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला,,,,

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मुखानी थाना क्षेत्र के एक ढाबा संचालक पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे छह महीने तक बहला फुसलाकर लगातार शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता छह महीने की गर्भवती पाई गई, जिससे पूरा इलाका स्तब्ध है।

पीड़िता की माँ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी राहुल कुमार (25 वर्ष) जो शीतलाखेत, अल्मोड़ा का निवासी है, ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा और कई महीनों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने लड़की को डरा-धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। जब पीड़िता ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, तो परिवार उसे अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच कर बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। यह सुनकर परिवार सदमे में आ गया।

घटना का खुलासा होते ही पीड़िता के परिजनों ने मुखानी थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत

दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार फरार है, लेकिन पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]