Connect with us

जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड

जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की शनिवार को होने वाली रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल प्रमोद डबराल शहीद हो गया। इस खबर के बाद से देवभूमि में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है।

जम्मू-कश्मीर में मां भारती की रक्षा करते हुए रूद्रप्रयाग जिले के प्रमोद डबराल शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक प्रमोद डबराल 2 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात थे। वर्तमान में प्रमोद जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे थे। उनकी शहादत की खबर के बाद से गांव में मातम पसर गया है।

बता दें कि शहीद प्रमोद मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है। सीएम धामी ने कहा कि माँ भारती की सेवा करते हुए प्रमोद द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]