Connect with us

प्रतिपक्ष संवाद के वरिष्ठ संवाददाता भुवन बिष्ट को पितृशोक।

रानीखेत

प्रतिपक्ष संवाद के वरिष्ठ संवाददाता भुवन बिष्ट को पितृशोक।


रानीखेत। प्रतिपक्ष संवाद में निरन्तर लेखन करने वाले प्रतिपक्ष संवाद संवाददाता विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना निवासी रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट के पिताजी पूरन सिंह बिष्ट का 72 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार महाकुलेश्वर के निकट पैतृक श्मशान घाट में किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय पूरन सिंह बिष्ट अपनी सादगी ,सरल स्वभाव तथा ईमानदारी के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते थे। वह रामलीला मंचन,होली,विभिन्न सामाजिक धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यों में भी वह सदैव बढ़-चढ़कर सहभागिता करते थे। उनके निधन पर विभिन्न गणमान्य लोगों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रतिपक्ष संवाद परिवार स्वर्गीय पूरन सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख प्रकट करता है, उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते है।

Ad Ad

More in रानीखेत

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page