Connect with us

सातताल गधेरे में मिला सिक्योरिटी गार्ड का संदिग्ध अवस्था में शव, पुलिस जांच में ड्यूटी ।।

भीमताल

सातताल गधेरे में मिला सिक्योरिटी गार्ड का संदिग्ध अवस्था में शव, पुलिस जांच में ड्यूटी ।।

भीमताल – भीमताल के पास सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 22 जुलाई को 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला है । शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा।तिरछाखेत के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि महेश नाथ गोस्वामी (45) पुत्र तुला नाथ गोस्वामी रविवार की शाम 9 बजे घर से सातताल वाईएमसीए ड्यूटी के लिए निकले थे। महेश वाईएमसीए में सिक्योरिटी गार्ड थे।

सोमवार की सुबह उनका शव सातताल स्थित गधेरे में पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है की ड्यूटी को आते समय महेश गधेरे के पास गिर गए होंगे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शव के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in भीमताल

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]