भीमताल
भीमताल के अमृतपुर में दर्दनाक हादसा : पिकअप खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/InShot_20240513_180324179-1024x575.jpg)
भीमताल में दर्दनाक हादसा
भीमताल – उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार जगह-जगह हो रहे सड़क हादसे लोगों की जिंदगी को छीन रहे हैं ताजा मामला हल्द्वानी – रानीबाग के अमृतपुर का है जहां छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया है।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-13-18-01-57-63_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x648.jpg)
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से बिशन दत्त पांडे (70) निवासी भौर्सा और मनीष पड़लिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक धीरज (25) घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-UOU.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-EngineersDay-LokNirmanVibhag.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-YTDO.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-KrishiVibhag.jpg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)